थेनी-तमिलनाडु, 13 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के थेनी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहब अंबेदकर और जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं महान एमजीआर और जयललिता को भी श्रद्धांजलि देता हूं। भारत को उन दो प्रतिष्ठित नेताओं पर गर्व है जिन्होंने गरीबों के लिए काम किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार कांग्रेस का एटीएम बन गई है। गरीबों और बच्चों के पैसे का इस्तेमाल चुनाव में किया जा रहा है। इसे तुगलक रोड घोटाले के रूप में जाना जाता है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि भोपाल गैस कांड के पीड़ितों को कौन न्याय दिलाएगा, 1984 दंगों के शिकार लोगों को कौन न्याय दिलाएगा। आज डीएमके और कांग्रेस लोगों को गुमराह करने के लिए साथ आ गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। कांग्रेस, द्रमुक और उनके महामिलावटी मित्र इसे स्वीकार नहीं कर सकते इसलिए वे मुझसे नाखुश हैं। कुछ दिन पहले डीएमके सुप्रीमो ने नामदार को प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया लेकिन कोई इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं था। उनके महामिलावटी मित्र भी नहीं क्योंकि वे सभी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5326