नई दिल्ली, 08 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● भारतीय वायुसेना ने जारी की रडार की तस्वीरें
एफ16 विमान को लेकर पाकिस्तान लगातार जो छूठ बोल रहा है, उस झूठ से भारतीय वायुसेना ने पर्दा उठा दिया है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि उनके पास ऐसे दस्तावेज मौजूद हैं जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि 26 फरवरी को भारत के मिग-21 विमान ने पाकिस्तान के एफ16 विमान को मार गिराया था।
भारतीय वायुसेना की तरफ से कहा गया कि इसमें कोई शक नहीं है कि 27 फरवरी को दोनो तरफ से हुई हवाई कार्रवाई में 2 एयरक्राफ्ट गिरे थे जिनमें एक एयर क्राफ्ट भारतीय वायुसेना का मिग-21 था और दूसरा पाकिस्तानी वायुसेना का एफ16 विमान था और इलेक्ट्रोनिक सिग्नेचर तथा रेडियो ट्रांस्किप्ट से इसकी पुष्टी होती है।
भारतीय वायुसेना ने कहा कि जो भी जानकारी दी गई है उससे साफ सिद्ध होता है कि 27 फरवरी को पाकिस्तानी एयर फोर्स को अपना एक एफ16 विमान खोना पड़ गया था। भारतीय वायुसेना के मुताबिक रडार की तस्वीरों से पता चलता है कि पाकिस्तान का एफ16 विमान लाइन ऑफ कंट्रोल के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जाकर गिरा था। भारतीय वायुसेना की तरफ से रडार की तस्वीरें जारी की गई हैं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5289