कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से भरा पर्चा



वायनाड, 04 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से भरा पर्चा

● राहुल गांधी के रोड शो में हादसा

केरल के वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार अपना नामांकन फॉर्म भर ही दिया। राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। स्थानीय निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किए। केरल की इस सीट से राहुल गांधी के नामांकन दाखिल दौरान भारी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।


पर्चा दाखिल करने के बाद रोड शो से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू किया। वायनाड में राहुल गांधी के रोड शो में बैरिकेड टूटा गया और कई पत्रकार ट्रक से गिर पड़े। ट्रक से नीचे गिरे एक पत्रकार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मदद करते हुए एम्बुलेंस में बैठाया।

बता दें कि वायनाड में 23 अप्रैल को मतदान होना है। गुरुवार को कांग्रेस प्रमुख ने जिला कलेक्टर के कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नितला सहित राज्य के कई नेताओं के साथ एक खुले वाहन में रोडशो शुरू किया। सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम था। सुरक्षा बलों को कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने और उनके वाहन के लिए रास्ता बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5262