नई दिल्ली, 29 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
निर्वाचन आयोग ने विवेक दूबे (आईपीएस, 1981 सेवानिवृत्त) को आम चुनाव, 2019 के लिए पश्चिम बंगाल और झारखंड का केन्द्रीय पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दूसरी ओर के• के• शर्मा (आईपीएस, 1982, सेवानिवृत्त, महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल) को आंध्र प्रदेश और झारखंड राज्यों के लिए विशेष केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके पहले उन्हें पश्चिम बंगाल और झारखंड का विशेष केन्द्रीय पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया था।
ये पर्यवेक्षक उक्त राज्यों में सुरक्षाबलों की तैनाती और सुरक्षा संबंधी अन्य मामलों की निगरानी करेंगे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5220