नई दिल्ली, 26 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● एक और कथित बिचौलिया सुशेन गुप्ता गिरफ्तार
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में प्रवर्तन निदेशालय "ईडी" को बड़ी सफलता मिली है। ईडी ने एक और कथित बिचौलिए सुशेन मोहन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया और कई बार पूछताछ कर चुकी है। मगर वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था इसी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि सुशेन मोहन गुप्ता अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे समेत कई रक्षा सौदों में कथित तौर पर शामिल रहा। ईडी इस मामले में वकील गौतम खेतान और कथित ब्रिटिश बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को गिरफ्तार कर चुका है।
जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि मामले में हाल ही में सरकारी गवाह बने राजीव सक्सेना के खुलासों के आधार पर सुशेन मोहन गुप्ता की भूमिका सामने आई। राजीव सक्सेना को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित किया गया था और ईडी ने यहां उसे गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि सुशेन मोहन गुप्ता के पास वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की खरीद में भुगतान संबंधी कुछ जानकारियां है और उसके संपर्कों का पता लगाया जाना है जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5190