नई दिल्ली, 23 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पिनाकी चन्द्र घोष को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के पहले लोकपाल के तौर पर शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोईव भी मौजूद थे।
श्री घोष को लोकपाल नियुक्त करने के साथ न्यायाधीश दिलीप बी• भोंसले, न्यायाधीश प्रदीप कुमार मोहंती, न्यायाधीश अभिलाषा कुमारी, न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी न्यायिक सदस्यों होंगे। न्यायिक सदस्यों के साथ ही कमिटी में 4 अन्य सदस्यों के तौर पर दिनेश कुमार जैन, अर्चना रामसुंदरम, महेंद्र सिंह और डॉ• इंद्रजीत प्रसाद गौतम भी शामिल किए गए हैं।
न्यायाधीश पिनाकी चन्द्र घोष इससे पहले आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य भी हैं तथा मानवाधिकार कानूनों के जानकार के तौर पर उन्हें माना जाता है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5174