अल्बानिया : भगोड़ा हितेश पटेल हिरासत में



नई दिल्ली/अल्बानिया, 22 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

स्टर्लिंग बायोटेक केस में वांछित हितेश पटेल के खिलाफ 11 मार्च को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। तत्पश्चात अल्बानिया में उसे राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो-तिराना द्वारा हिरासत में लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय - 'ईडी' के सूत्र के हवाले से हितेश पटेल को जल्द ही भारत प्रत्यर्पित किए जाने की उम्मीद है।

ज्ञात हो कि वह हजारों करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में आरोपी है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी के महीने में दिल्‍ली की कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को स्‍टर्लिंग बायोटेक के चार प्रमोटरों के खिलाफ प्रत्‍यपर्ण प्रकिया चलाने की अनुमति दी थी। कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद स्‍टर्लिंग बायोटेक के प्रमोटरों को भारत लाने की प्रकिया तेज कर दी गई थी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5169