न्यूजीलैंड : मस्जिद में फायरिंग, बांग्लादेशी क्रिकेटर सकुशल बाहर निकले



क्राइस्टचर्च-न्यूजीलैंड, 15 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

न्यूजीलैंड के शहर क्राइस्टचर्च में स्थित दो मस्जिद में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं हैं जिसमें अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। क्योंकि शहर में हमलावर अब भी सक्रिय हैं। घटना को तब अंजाम दिया गया जब मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ रहे थे। जिस समय यह घटना हुई उस समय बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भी वहीं पर मौजूद थी। मस्जिद में सक्रिय बंदूकधारी की जानकारी मिलते ही सभी खिलाड़ी बाकी लोगों के साथ मस्जिद से सकुशल बाहर निकल आए। सभी को पास के पार्क वाले रास्ते से वापस ओवल मैदान की तरफ लाया गया।

वहीं एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है लेकिन माना जा रहा है कि और भी बंदूकधारी सक्रिय हैं। पुलिस ने लोगों से कहा कहा है कि वह आज रात को मस्जिद न जाएं।

प्रधानमंत्री जेसिंडा ने घटना को लेकर बान दिया है। उन्होंने कहा कि यह न्यूजीलैंड के एक काले दिन में से एक है। यह हिंसा का एक अभूतपूर्व कार्य था। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है लेकिन मुझे उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5135