नई दिल्ली, 01 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन अपने वतन भारत आ चुके हैं। अभिनंदन वर्तमान की वापसी के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। हर जगह जश्न का माहौल है। उनके सकुशल वापसी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके अभिनंदन वर्तमान का देश वापसी पर स्वागत किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है कि घर में आपका स्वागत है विंग कमांडर अभिनंदन, राष्ट्र को आपके अनुकरणीय साहस पर गर्व है। हमारे सुरक्षा बल 130 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणा हैं। वन्दे मातरम।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5058