नई दिल्ली/ढाका, 26 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भारत और बंगलादेश के बीच रक्षा सहयोग के हिस्से के रूप में 2 से 15 मार्च, 2019 तक बंगलादेश के तंगेल में दोनों देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास “सम्प्रीति” – 2019 संचालित किया जाएगा। यह अभ्यास भारत और बंगलादेश के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का प्रयास है। यह आठवां अभ्यास होगा। दोनों देश वैकल्पिक रूप से संयुक्त अभ्यास करते हैं।
इस अभ्यास का उद्देश्य भारत और बंगलादेश की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन और सहयोग के पक्षों को मजबूत और व्यापक बनाना है। इस अभ्यास में आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों से निपटने में रणनीतिक स्तर की कार्रवाई होगा और यह संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था के अनुसार होगा।
एक दूसरे की रणनीति को समझने के अतिरिक्त यह अभ्यास दोनों देशों की आपसी साझेदारी, मजबूत सैन्य विश्वास और सहयोग का आधार रखेगा।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5041