नई दिल्ली, 25 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार 26 फरवरी को एक समारोह में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसएसबी) दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय पुलिस संगठनों (भारतीय भूमि पतन प्राधिकरण और केन्द्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं) की 29 अवसंरचना परियोजनाओं (रिहायशी और गैर-रिहायशी इमारतों दोनों) का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं का निर्माण देश भर के विभिन्न स्थानों पर कुल 1,714.97 करोड़ रुपये की लागत पर किया गया है। इन परियोजनाओं में 53 गैर-रिहायशी इमारतें तथा 4,723 रिहायशी क्वार्टर शामिल हैं।
■ ये परियोनाएं विभिन्न राज्यों में निम्न स्थानों पर स्थित हैं :
•राज्य का नाम
परियोजनाओं की संख्या
स्थान
•असम
01
गुवाहाटी
•केरल
01
नादापुरम
•दिल्ली
03
छावला, कोंडली, झड़ोदा कलां
•उत्तर प्रदेश
03
प्रयागराज, महाराजगंज, गाजियाबाद
•तमिलनाडु
02
शिवगंगाई (02)
•आंध्र प्रदेश
01
चित्तूर
•महाराष्ट्र
01
हिंगोली
•त्रिपुरा
01
अगरतला
•बिहार
05
जोगबनी (02), रक्सौल (02) और सुपौल
•झारखंड
01
जमशेदपुर
•मध्य प्रदेश
05
भोपाल (02), नीमच (02) और ग्वालियर
•छत्तीसगढ़
01
बिलासपुर
•ओडिशा
01
भुवनेश्वर
•तेलंगाना
01
रंगारेड्डी
•राजस्थान
01
जोधपुर
•हरियाणा
01
गुरुग्राम
•कुल
29
https://www.indiainside.org/post.php?id=5031