नई दिल्ली, 21 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
देश में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो रही हैं। इस बीच, टाइम्स मोगा ऑनलाइन पोल के नतीजों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार को बड़ा समर्थन मिलता दिख रहा है। सर्वेक्षण के नतीजों से जाहिर होता है कि 83 प्रतिशत लोगों ने 2019 के चुनाव में भी बीजेपी के शानदार प्रदर्शन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद जताई है।
देश में आगामी कुछ सप्ताहों में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की संभावना है। इस बीच टाइम्स ग्रुप के सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले तीन-चौथाई से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब भी इस पद के लिए पहली पसंद बताया और कहा कि अगर आज चुनाव होता है तो पीएम पद के लिए वह उनकी पहली पसंद होंगे। करीब 83.03 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चुनाव के बाद पीएम मोदी की अगुवाई में ही एनडीए सरकार बनेगी।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5005