भारत में 100 अरब डॉलर निवेश का वादा



नई दिल्ली, 20 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान बुधवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत में 100 अरब डॉलर निवेश करने का वादा किया है। एनर्जी, रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल, इन्फ्राट्रक्चर, कृषि और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में ये इंवेस्टमेंट किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के इस फैसले का स्वागत ​भी किया है। प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ऐलान के साथ ही कहा कि उनका मुल्क भारत को एक मौके के तौर पर देख रहा है।

विदेश मंत्रालय ने भी आज एक प्रेस कांफ्रेंस करके इस बात की पुष्टि की है।

नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में निवेश के लिए दोनों देशों ने आपसी सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर किए। इसके अलावा दोनों देशों के बीच पर्यटन और आवास क्षेत्र को लेकर भी एमओयू पर हस्ताक्षर ​हुए हैं। भारत के इन्वेस्ट इंडिया और सऊदी अरब के जनरल इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के बीच भी हस्ताक्षर किए गए हैं। सऊदी ब्रॉडकास्ट कोऑपरेशन और भारत के प्रसार भारतीय के बीच भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर ​हुए है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5002