शान तेरी कभी कम न हो
ए वतन मेरे वतन मेरे वतन
आन तेरी कभी कम न हो
ए वतन मेरे वतन मेरे वतन
हम तराने तेरे प्यार के मरते मरते भी गाते रहे
तेरे दीपक की लौ कम न हो इसलिए खून बहाते रहे
तेरी धरती को चूमे गगन
ए वतन मेरे वतन मेरे वतन
तेरे आशिक दुआ कर चले, हुस्न तेरा दमकता रहे,
सर हमारा रहे न रहे, तेरा माथा चमकता रहे
तेरा महके हमेशा चमन
ए वतन मेरे वतन मेरे वतन
शान तेरी कभी कम न हो
ए वतन मेरे वतन मेरे वतन
https://www.indiainside.org/post.php?id=4966