नई दिल्ली, 13 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन व समापन के अवसर पर अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा जायज काम किए। उन्होंने हमेशा हमारी मदद की। श्री यादव ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी कामना है कि सभी लोकसभा सदस्य फिर से चुनकर आएं।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मोदी जी ने सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की। ऐसा सुनते ही पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर समाजवादी नेता का अभिवादन किया। वहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी मुलायम सिंह के समीप ही बैठी थीं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4957