☆ डा• हर्षवर्धन ने "ब्रिजिंग द कम्यूनिकेशन गैप इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी" नामक पुस्तक जारी की
09 अक्टूबर। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा• हर्षवर्धन ने "ब्रिजिंग द कम्युनिकेशन गैप इन साइंस एंड टैक्नोलॉजी: लेस्सेस डब्लूज़" नामक पुस्तक जारी करते हुए कहा कि विज्ञान को लोगों तक ले जाने के लिए प्रभावी संचार रणनीति बहुत महत्वपूर्ण है। हर्षवर्धन ने आज सीएसआईआर ऑडिटोरियम में यह पुस्तक जारी की।
डा• हर्षवर्धन ने पुस्तक के लेखकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक मौजूदा विज्ञान संचार नीति तथा विभिन्न एस एंड टी क्षेत्रों में प्रथाओं का स्नैपशॉट प्रदान करती है और प्रभावी संचार के निर्माण के समाधान प्रदान करती है। इसमें अनुसंधान, नीति और मीडिया के क्षेत्र में दिग्गजों के योगदान का समावेश किया गया है। पुस्तक जारी करने के बाद वेन साइंस मिट्स द पब्लिक हाउ डू यू ब्रिज द गैप के बारे में एक पैनल चर्चा का भी आयोजन हुआ।
सचिव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) प्रो• आशुतोष शर्मा, सीएसआईआर के महानिदेशक डा• गिरीश साहनी, प्रोफेसर दीपक कुमार, जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर विज्ञान के इतिहासकार ने पल्लव बागला भी पैनल चर्चा में भाग लिए। सचिव, डीएसटी, प्रो• आशुतोष शर्मा ने कहा कि विज्ञान संचार और पत्रकारिता दो बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन्हें वैज्ञानिकों को या पत्रकारों पर ही छोड़ देना महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जनता के प्रति जिम्मेदार और जवाबदेह हैं क्योंकि वे जो कर रहे हैं उनका आम आदमी के जीवन पर प्रभाव पड़ता है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=493