श्रद्धांजलि अर्पित : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस



नई दिल्ली, 23 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

॥●॥ प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। वह एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और गरिमापूर्ण जीवन व्यापन सुनिश्चित करने की दिशा में खुद को प्रतिबद्ध किया। हम उनके आदर्शों को पूरा करने और एक सुदृढ़ भारत का निर्माण करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।’


॥●॥ राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4814