नई दिल्ली, 11 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार 09 जनवरी को दिल्ली कैंट में डीजी एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप का दौरा किया। अपने संबोधन में, श्री केजरीवाल ने कैडेटों को उनके स्वच्छ पहनावे और उत्कृष्ट ड्रिल गति के लिए प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने अपने अथक प्रयासों और समर्पण से राष्ट्र के युवाओं के व्यवहार में बदलाव लाने के लिए एनसीसी के प्रयासों की सराहना की।
29 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री की रैली के साथ समाप्त होने वाले इस कैंप में देश के 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से आये 2,070 कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जिसमें 698 बालिका कैडेटों भी शामिल है।
सेना के सभी तीनों विंगों, थल सेना, नौसेना और वायु सेना, से स्मार्ट रूप से चुने गए एनसीसी कैडेटों के एक दल ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया।
श्री केजरीवाल के आगमन पर उनका स्वागत राष्ट्रीय कैडेट कोर (डीजी एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल पीपी मल्होत्रा द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने अच्छी प्रकार से चिह्नित ‘फ्लैग एरिया’ का भी दौरा किया, जिसे 17 एनसीसी निदेशालयों के एनसीसी कैडेट्स द्वारा ‘अनेकता में एकता’ और विभिन्न सामाजिक जागरूकता विषयों को दर्शाने के लिए तैयार किया गया। उन्हें कैडेट्स द्वारा अपने संबंधित सैंड मॉडल की भी संक्षिप्त रूप से जानकारी प्रदान की गई।
बाद में, मुख्यमंत्री ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ एनसीसी सभागार में प्रतिभाशाली कैडेट्स द्वारा आयोजित एक शानदार 'सांस्कृतिक कार्यक्रम' का लुफ्त उठाया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4739