प्रधानमंत्री ने राज्‍यसभा में 124वां संविधान संशोधन विधेयक, 2019 पारित करने की प्रशंसा की



नई दिल्ली, 10 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्‍यसभा में संविधान (124 वां संशोधन) विधेयक, 2019 पारित किए जाने की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘राज्‍यसभा से संविधान (124 वां संशोधन) विधेयक, 2019 पारित होने से प्रसन्‍नता हुई। विधेयक के लिए व्‍यापक समर्थन देखकर खुशी हुई। सदन ने जीवंत बहस देखी और अनेक सदस्‍यों ने अपनी गंभीर राय व्‍यक्‍त की।

संसद के दोनों सदनों में संविधान (124वां संशोधन) विधेयक, 2019 का पारित होना सामाजिक न्‍याय के लिए जीत है। यह युवा शक्ति को अपनी क्षमता व्‍यक्‍त करने और भारत के परिवर्तन में योगदान के लिए व्‍यापकता सुनिश्चित करता है।

संविधान (124 वां संशोधन) विधेयक, 2019 को पारित करके हम संविधान निर्माताओं और उन महान स्‍वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्‍होंने मजबूत और समावे‍शी भारत की कल्‍पना की थी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4731