प्रधानमंत्री 4 जनवरी को मणिपुर और असम जायेंगे



नई दिल्ली/मणिपुर/असम, 03 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 04 जनवरी, 2019 को मणिपुर और असम जायेंगे।

प्रधानमंत्री मणिपुर में अनेक योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए पट्टिका का अनावरण करेंगे। इन परियोजनाओं में मोरेह में एकीकृत चेक पोस्‍ट (आईसीपी), दोलाईथाबी बैराज परियोजना, साओमबंग में एफसीआई खाद्य भंडारण गोदाम, थंगलसुरूनगंद में ईको टूरिज्‍म कॉम्‍पलेक्‍स तथा विभिन्‍न जल आपूर्ति योजना शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 400 किलोवाट की डबल सर्किट सिल्‍चर – इम्‍फाल लाइन देश को समर्पित करेंगे।

श्री मोदी धननमंजूरी विश्‍वविद्यालय, इंफाल की संरचना विकास, खेल सुविधाएं जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री इम्‍फाल पूर्व जिले में हपताकंजीबंग में लोगों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री असम में सिलचर के रामनगर में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4683