नई दिल्ली, 01 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, “सभी को 2019 की हार्दिक शुभकामनाएँ! सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। मैं दुआ करता हूं कि 2019 में आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों।”
● उपराष्ट्रपति एम• वेंकैया नायडू ने देशवासियों को 2019 के आगमन पर शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा है कि 2019 के उल्लासपूर्ण प्रारंभ के अवसर पर आइए हम सभी स्वयं को शांतिपूर्ण, समृद्ध, समावेशी और टिकाऊ विश्व के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से समर्पित करने का संकल्प लें।
श्री नायडू ने कहा कि वह कामना करते हैं कि नव वर्ष हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लाये तथा हमारा देश समस्त लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में प्रगति करे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4667