प्रधानमंत्री की हिमाचल प्रदेश यात्रा



नई दिल्ली/हिमाचल प्रदेश, 26 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 27 दिसंबर, 2018 को हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे। वह राज्‍य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोहों में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने वाला एक दस्‍तावेज जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कांगड़ा जिले में धर्मशाला में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वह विभिन्‍न सरकारी योजनाओं के लाभान्वितों के साथ बातचीत करेंगे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4631