प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी व मदनमोहन मालवीय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की



नई दिल्ली, 25 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

॥●॥ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अटलजी को उनके जन्‍मदिन पर श्रद्धां‍जलि अर्पित करता हूं। हम एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए अपना संकल्‍प दोहराते हैं, जिसकी उन्‍होंने कल्‍पना की थी।’


॥●॥ प्रधानमंत्री ने पंडित मदनमोहन मालवीय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पंडित मदनमोहन मालवीय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम महामना की जयंती पर उन्‍हें याद करते हैं। उन्‍होंने हमारे स्‍वाधीनता आंदोलन और शिक्षा के क्षेत्र में सतत योगदान किया।’

https://www.indiainside.org/post.php?id=4620