प्रधानमंत्री ने 2001 के संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की



नई दिल्ली, 13 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2001 में संसद भवन पर हुए हमले के दौरान अपनी जान न्यौछावर करने वालों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा “हम उन शहीदों की बहादुरी के लिए उन्हें नमन करते हैं जिन्होंने संसद पर इस कायरतापूर्ण हमले के दौरान शहादत दी। उनका साहस और पराक्रम हर भारतीय को प्रेरित करता है।”

https://www.indiainside.org/post.php?id=4521