नई दिल्ली, 06 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में बाढ़, भूस्खलन तथा चक्रवाती तूफान तीतली से प्रभावित केरल, नगालैंड और आन्ध्र प्रदेश को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता पर विचार के लिए उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, गृह सचिव राजीव गाबा तथा गृह और कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रीय आपदा निधि से केरल को 3048.39 करोड़ रुपये, नगालैंड को 131.16 करोड़ रुपये तथा आन्ध्र प्रदेश को 539.52 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता को मंजूरी दी।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4467