पर्यटन पर्व के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर साइकिल रैली



05 अक्टूबर, नई दिल्ली। पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने आज सुबह पर्यटन मंत्रालय के पर्यटन पर्व के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल रैली का आयोजन पर्यटन, पर्यावरण और निरंतरता के प्रति जागरूकता लाना है। इस रैली में 75 साइकिल सवारों ने भाग लिया और इसका समापन नई दिल्ली के कुतुब मीनार पर हुआ।

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित पर्यटन पर्व केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और भागीदारों के सहयोग से पूरे देश में 5 से 25 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इसे आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के लाभ, देश की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन और “सभी के लिए पर्यटन” के सिद्धांत को सुदृढ़ बनाना है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=438