मिलाद-उन-नबी की लोगों को बधाई



नई दिल्ली, 20 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● राष्‍ट्रपति की मिलाद-उन-नबी की बधाई

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्‍या पर अपने संदेश में कहा है:-

"पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद साहब के जन्‍मदिवस मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई देता हूं।’


● उपराष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति एम• वेंकैया नायडु ने मिलाद-उन-नबी/ईद-ए-मिलाद के पावन अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पैगम्बर मोहम्मद ने मानवता को करुणा और भाईचारे का सही रास्ता दिखाया।

उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ इस प्रकार हैं : "मैं पैगम्बर मोहम्मद के जन्म दिवस के रूप में मिलाद-उन-नबी/ईद-ए-मिलाद के अवसर पर देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। पैगम्बर मोहम्मद ने मानवता को करुणा और भाईचारे का सही रास्ता दिखाया। पैगम्बर मोहम्मद की शिक्षा शांति और सदभावपूर्ण समाज के निर्माण में लोगों का मार्ग निर्देशन करती रहेगी।"

https://www.indiainside.org/post.php?id=4335