नई दिल्ली, 19 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● विश्व शौचालय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेशः
“आज विश्व शौचालय दिवस पर हम देशभर में स्वच्छता और सफाई सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। पिछले चार वर्षों के दौरान जिस उल्लेखनीय गति से स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार किया गया है, उससे हम भारत के लोग गौरवान्वित हैं।
भारत को और अधिक साफ-सुथरा बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का हमारा आंदोलन एक जन आंदोलन है। विशेषकर महिलाओं और युवाओं सहित 130 करोड़ भारतीय लोगों ने इस आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई है। मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं, जो स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए काम रहे हैं।”
https://www.indiainside.org/post.php?id=4322