पूर्वावलोकन: भारत-रूस संयुक्‍त अभ्‍यास इंद्र-2018



नई दिल्ली, 13 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

संयुक्‍त राष्‍ट्र के तत्‍वावधान में उग्रवाद से निपटने के लिए भारत और रूस के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास इंद्र-2018 बबीना छावनी स्‍थित बबीना फील्‍ड फायरिंग रेंज में 18 नवंबर, 2018 को शुरू होगा। इस अभ्‍यास में रूसी संघ की पांचवी बटालियन और भारत की इंफैंट्री बटालियन हिस्‍सा लेगी। यह अभ्‍यास 11 दिनों तक चलेगा।

सैन्‍य अभ्‍यास संयुक्‍त राष्‍ट्र तत्‍वावधान में दोनों देशों की फौजों की क्षमता बढ़ाना है, ताकि शांति स्‍थापना और संयुक्‍त रणनीतिक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ सके। सैन्‍य अभ्‍यास का विषय दोनों देशों के लिए महत्‍वपूर्ण समकालीन सैन्‍य एवं सुरक्षा मुद्दे हैं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4264