केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता अनन्त कुमार का निधन



नई दिल्ली/बेंगलुरु, 12 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केन्द्रीय मंत्री अनन्त कुमार का सोमवार की सुबह बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 59 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। वे हाल ही में लंदन से वापस लौटे थे। शंकर कैंसर हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनन्त कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अनन्त कुमार एक बेहतरीन नेता थे जो अपने युवा काल में ही सार्वजनिक जीवन में उतर आए थे। उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज की सेवा की। उन्हें उनके अच्छे कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

भाजपा नेता अनन्त कुमार साल 1996 से दक्षिणी बेंगलुरु का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते थे। उनके पास दो महत्वपूर्ण मंत्रालय थे। वे केंद्र की मोदी सरकार के दिग्गज नेता थे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4249