नई दिल्ली, 11 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम विश्व युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा,“जैसा कि आज भयानक प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति से लेकर एक सौ वर्ष हो चुका है, हम विश्व शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं तथा सद्भाव और भाईचारे के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए काम करने हेतु संकल्प लेते हैं, जिससे युद्धों के कारण होने वाली मौत और विनाश से बचा जा सके।
भारत प्रथम विश्व युद्ध में लड़ने वाले अपने बहादुर सैनिकों को याद करता है। यह एक ऐसा युद्ध था जिसमें भारत सीधे तौर पर शामिल नहीं था, फिर भी केवल शांति के लिए हमारे सैनिकों ने पूरे विश्व में युद्ध किया।
प्रथम विश्व युद्ध में भारत की भूमिका से जुड़े स्थानों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का सम्मान मुझे पहले भी मिला है, जैसे फ्रांस में न्यूवे-चैपेले स्मारक और इस्राइल के हाईफा स्मारक। जब प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू भारत आए थे, हमने तीन मूर्ति – हाईफा चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।”
https://www.indiainside.org/post.php?id=4247