टेनकाशी-तमिलनाडु, 27 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आई•एफ•डब्ल्यू•जे•) के तीन दिवसीय डायमंड जुबली समारोह का शुभारंभ तमिलनाडु के कोट्टायम शहर में शनिवार को राज्य के सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। तमिल नाडु की एआईडीएमके सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री कदम्बूर राजू ने इस अवसर पर आई•एफ•डब्ल्यू•जे• के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ• के• विक्रम राव एवं आई•एफ•डब्ल्यू•जे• की टीम को धन्यवाद देते हुए ये घोषणा कि की उनकी सरकार पत्रकार कल्याण के लिए कटिबंध है। इसी दिशा में उनकी सरकार ने पत्रकारों के लिए पेंशन, स्वास्थ्य, परिवहन, आवास की योजना लायी है।
अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ• राव ने सूचना मंत्री से महाराष्ट्र की तर्ज पर पत्रकार सुरक्षा कानून लाए जाने की मांग उनके समक्ष रखी। संगठन के विधिक सलाहकार एवं सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रोल अश्विनी कुमार दुबे ने पत्रकार हितों से संबंधित विषय पर अपने विचार एवं पत्रकारों को होने वाली समस्याओं पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में देशभर से 400 से अधिक पत्रकार साथी शामिल हुए है जो 69वें स्थापना दिवस के लिए कोट्टायम से कन्याकुमारी के लिए आज ही प्रस्थान कर रहे हैं जो कि कन्याकुमारी में संगठन का 69वां स्थापना दिवस मनाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ तमिलनाडु के एजी सगिया राज एवं सेक्रेट्री साउथ चंद्रिका आर का सराहनीय योगदान रहा।
वहीं नेशनल काउंसिल मीटिंग में दिल्ली से अध्यक्ष राजीव रंजन नाग, महासचिव हवलदार सिंह, आर• पी• यादव, विपिन धूलिया, के• विश्वदेव राव, मध्य प्रदेश से अध्यक्ष सलमान खान, हरिओम पांडेय, राजस्थान से उपेंद्र राठौर, कर्नाटक से शांताकुमारी, ओड़िसा से बेनुधर पंडा सहित अन्य राज्यों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4146