'आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना के 75वें वर्ष' का स्मरणोत्सव लाल किला, दिल्ली में आयोजित किया जाएगा



नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर, 2018 को दिल्ली के लाल किला में आज़ाद हिंद सरकार के गठन की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पट्टिका का अनावरण करेंगे। इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ• महेश शर्मा, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के भतीजे चंद्र कुमार बोस, आईएनए के पूर्व सैनिक लल्ती राम और ब्रिगेडियर आर• एस• चिक्करा भी उपस्थित रहेंगे।

21 अक्टूबर, 1943 को स्थापित आज़ाद हिंद सरकार नेता जी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित थी जो आज़ाद हिंद सरकार के नेता थे और निर्वासन के इस अनंतिम भारतीय सरकार के शासन प्रमुख भी थे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4086