नई-दिल्ली, 02 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा, "गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को शत्-शत् नमन। आज से हम पूज्य बापू के 150वें जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उनके सपनों को पूर्ण करने का हम सभी के पास यह एक बहुत बड़ा अवसर है। सौम्य व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व और बुलंद हौसले के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।"
https://www.indiainside.org/post.php?id=3949