इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी में आई सुनामी और भूकंप के कारण हुई मौतों पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया



नई-दिल्ली, 30 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी में आई सुनामी और भूकंप के कारण हुई लोगों की मृत्यु और तबाही पर शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि "इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी में आई सुनामी और भूकंप के कारण लोगों की मृत्यु और तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। भारत दुख की इस घड़ी में अपने सामुद्रिक पड़ोसी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।"

https://www.indiainside.org/post.php?id=3931