एसीसी नियुक्तियां



नई दिल्ली, 19 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (एजीएमयूटी 85: बैच) के अधिकारी अनिन्‍दो मजूमदार की केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग के सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

समिति ने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र के निदेशक कमलेश नीलकंठ व्‍यास के परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव तथा परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्‍यक्ष पद पर नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। श्री व्‍यास 64 वर्ष की आयु (03.05.2021) तक या अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, इस पद पर बने रह सकते हैं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3849