यूएसआईबीसी के बोर्ड सदस्‍यों ने प्रधानमंत्री से भेंट की



नई दिल्ली, 07 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

यूएस भारत व्‍यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के बोर्ड सदस्‍यों ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

सदस्‍यों ने इस सप्‍ताह मुम्‍बई में आयोजित इंडिया आइडिया फोरम के परिणामों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। व्‍यापार जगत की इन प्रमुख हस्तियों ने द्विपक्षीय व्‍यापार को 500 बिलियन डॉलर पहुंचाने के लिए एक रोडमैप तैयार करने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की। बोर्ड सदस्‍य भारत में अपनी सीएसआर गतिविधियों को भी बढ़ाना चाहते हैं।

सदस्‍यों के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत सरकार ने कई सुधार किए हैं। उन्‍होंने भारत में निवेश की असीम संभावनाओं का भी जिक्र किया तथा अमेरिकी निवेश समुदाय को देश में निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्‍साहित किया। भारत और यूएस के बीच साझा मूल्‍यों का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच नागरिकों के परस्‍पर संपर्क को बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3778