राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बधाई दी



नई दिल्ली, 02 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

॥■॥ राष्ट्रपति ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है कि, 'जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं भारत एवं विदेशों में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान कृष्ण के जीवन एवं उपदेशों में एक सार्वभौमिक संदेश है-निष्काम कर्म का संदेश। भगवान कृष्ण ने अपने संदेश में बिना फल की चिंता किए अपना कर्म करते रहने का उपदेश दिया है। ईश्वर करे, यह त्यौहार हमें विचारों, शब्दों एवं कार्यों में सद्गुणों और नेकी के रास्ते का अनुसरण करने को प्रेरित करे।'


॥■॥ उपराष्ट्रपति ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बधाई दी

उपराष्ट्रपति एम• वेंकैया नायडू ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बधाई दी है।

एक संदेश में उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा भागवत गीता में बिना फल की चिंता किए अपने कर्तव्यों का लगन के साथ निष्पादन का शाश्वत संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर करे, यह त्यौहार हमारे देश में शांति, बंधुत्व, सद्भावना एवं समृद्धि लाए।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3730