नई दिल्ली, 21 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबांग में आयोजित 18वें एशियाई खेल 2018 में पुरूष वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सौरभ चौधरी को बधाई दी है।
16 वर्षीय सौरभ चौधरी हमारे युवाओं की क्षमता और शक्ति को प्रदर्शित करते है। इस प्रतिभाशाली युवा ने एशियाई खेल 2018 के पुरूष वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=3611