ईपीएफओ ने अंशदान के बारे में 4,98,056 सदस्यों को सूचित किया



नई दिल्ली, 01 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

य‎दि ‎दिए गए‎ किसी माह की ‎नियत‎ तिथि तक सदस्यों के‎ नियोक्ताओं द्वारा कर्मचारी भ‎विष्य ‎निधि संगठन (ईपीएफओ) के पास अंशदान जमा नहीं कराया गया है, तब 27 जून, 2018 से मई माह हेतु जून, 2018 में भुगतान के ‎लिए अंशदान हेतु उन्हें एसएमएस/ई-मेल भेजे जाने प्रारंभ हो गए हैं। 20 जुलाई, 2018 तक सदस्यों को कुल 4,98,056 एसएमएस/ई-मेल भेजे गए हैं।

यू‎निफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-ऐज गवर्नेंस (उमंग) एप में ईपीएफओ की ‎विभिन्न सेवाओं को भी जोड़ ‎दिया गया है जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ सदस्य के भ‎विष्य‎ निधि (पीएफ) शेष, दावा‎‎ स्थिति, अपने ग्राहक को जा‎निए (केवाईसी) की‎ स्थिति इत्या‎दि संबंधी सूचना भी दी जाती है।

यह जानकारी राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केन्द्रीय श्रम और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने दी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3437