नई दिल्ली/राजस्थान, 31 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भारत में राजस्थान का पुराना जयपुर शहर यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्यता के लिए प्रस्तावित अगला स्थान है। संचालन दिशानिर्देश 2017 के अनुसार, प्रत्येक वर्ष राज्यों द्वारा केवल एक ही स्थल का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है। विश्व विरासत के रूप में मान्यता मिलना बहुत गर्व का विषय है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था लाभान्वित होती है जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देती है जिससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण होता है और स्थानीय हस्तशिल्प, हथकरघा और विरासत की प्रतीक वस्तुओं की बिक्री में वृद्धि होती है। इसके अलावा, यह प्रस्तावित स्थल के साथ ही देश की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाता है। वर्तमान में भारत में कुल 37 विश्व विरासत स्थल हैं। इन स्थलों की एक सूची, राज्यवार, नीचे दी गयी है।
● भारत में विश्व विरासत स्थल
सांस्कृतिक स्थल
■ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित
क्र• सं•
स्थल का नाम
राज्य
1.
आगरे का किला (1983)
उत्तर प्रदेश
2.
अजंता की गुफाएं (1983)
महाराष्ट्र
3.
एलोरा की गुफाएं (1983)
महाराष्ट्र
4.
ताज महल (1983)
उत्तर प्रदेश
5.
महाबलीपुरम के स्मारक (1984)
तमिलनाडु
6.
कोणार्क का सूर्य मंदिर (1984)
ओडिशा
7.
गोवा के गिरिजाघर और कॉन्वेंट (1986)
गोवा
8.
फतेहपुर सीकरी (1986)
उत्तर प्रदेश
9.
हम्पी के स्मारक (1986)
कर्नाटक
10.
खजुराहो के मंदिर (1986)
मध्य प्रदेश
11.
एलिफेंटा की गुफाएं ( 1987)
महाराष्ट्र
12.
तंजाऊर में गंगईकोंडचोलपुरम और दरसुरम के प्रसिद्ध चोल मंदिर, (1987 & 2004)
तमिलनाडु
13.
पट्टाडकल के स्मारक (1987)
कर्नाटक
14.
सांची के बौद्ध स्मारक (1989)
मध्य प्रदेश
15.
दिल्ली में हुमांयू का मकबरा (1993)
दिल्ली
16.
दिल्ली में कुतुबमीनार और उससे जुड़े स्मारक (1993)
दिल्ली
17.
भिंबेटका की गुफाएं (2003)
मध्य प्रदेश
18.
चंपानेर-पावगढ़ पुरातात्विक पार्क (2004)
गुजरात
19.
लाल किला परिसर, दिल्ली (2007)
दिल्ली
20.
राजस्थान के पर्वतीय किले (चित्तौड़गढ़, कुम्भलगढ़, जैसलमेर और रणथंभौर) (अम्बेर और गाग्रोन के किले राजस्थान के राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित) (2013)
राजस्थान
21.
रतन-की-वाव (रानी का स्टेपवेल) पाटन, (2014)
गुजरात
22.
बिहार में नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) के पुरातात्विक स्थल) (2016)
बिहार
■ रेल मंत्रालय द्वारा संरक्षित क्षेत्र
23.
भारत की पर्वतीय रेल (दार्जिलिंग, 1999), नीलगिरी (2005), कालका-शिमला (2008)
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश
24.
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस) (2004)
महाराष्ट्र
■ बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा संरक्षित
25
बोध गया में महाबोधि मंदिर परिसर, (2002)
बिहार
■ राजस्थान राज्य पुरातत्व विभाग और संग्रहालयों द्वारा संरक्षित
26.
जंतर मंतर, जयपुर (2010)
राजस्थान
■ चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संरक्षित
27.
ली कर्बूजियर की वास्तुकला, आधुनिक स्मारकों में एक उत्कृष्ट योगदान (2016)
चंडीगढ़
■ अहमदाबाद नगर-निगम द्वारा संरक्षित
28.
अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर (2017)
गुजरात
■ महाराष्ट्र सरकार द्वारा संरक्षित
29.
मुंबई के विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेम्बल (2018)
महाराष्ट्र
प्राकृतिक स्थल:
■ वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संरक्षित
30.
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (1985)
असम
31.
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (1985)
राजस्थान
32.
मानस वन्यजीव अभ्यारण्य (1985)
असम
33.
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान (1987)
पश्चिम बंगाल
34.
नंदादेवी और फूलों की घाटी (1988, 2005)
उत्तराखंड
35.
पश्चिमी घाट (2012)
कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु
36.
ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय उद्यान (2014)
हिमाचल प्रदेश
मिश्रित स्थल:
■ वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संरक्षित
37.
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (2016)
सिक्किम
उपरोक्त जानकारी राज्यसभा में केन्द्रीय संस्कृति, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ• महेश शर्मा द्वारा एक लिखित उत्तर में दी गई।
https://www.indiainside.org/post.php?id=3428