ग्रामीण क्षेत्रों में जेनेरिक दवा केन्‍द्र



नई दिल्ली, 31 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

औषधि विभाग देश स्‍तर पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) कार्यक्रम लागू कर रहा है। इसके तहत पीएमबीजेपी केन्‍द्रों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं को कम कीमत पर उपलब्‍ध कराया जाएगा। दिशा-निर्देश के तहत, पीएमबीजेपी केन्‍द्र को देश के किसी भी हिस्‍से में खोला जा सकता है। 25 जुलाई, 2018 तक देश के 34 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 600 जिलों में 3879 पीएमबीजेपी केन्‍द्र कार्यरत हैं।

उक्‍त जानकारी केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य व परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्‍यसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्तर में दी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3422