बाढ़ प्रबंधन परियोजनाएं



नई दिल्ली, 26 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मंत्रालय ने 11वीं योजना में 8,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम (एफएमपी) लांच किया जिसे 10,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ 12वीं योजना में जारी रखा गया।

1,3238.36 करोड़ रूपये की लागत के साथ कुल 522 परियोजनाएं स्‍वीकृत की गईं और बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल की गई। 11वीं योजना के दौरान 7857.08 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत की 420 परियोजनाएं स्‍वीकृत हुई, जबकि 12वीं योजना के दौरान 5381.28 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से 102 परियोजनाओं को स्‍वीकृति दी गई। 11वीं योजना के दौरान 3566.00 करोड़ रूपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई और 12वीं योजना के दौरान 1307.07 करोड़ रूपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई। वर्ष 2017-18 के दौरान 562.67 करोड़ रूपये की केंद्रीय सहायता भी जारी की गई है। इस तरह 11वीं योजना प्रारंभ होने के समय से 31 मार्च, 2018 तक बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्‍यों को कुल 5435.74 करोड़ रूपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई।

यह जानकारी लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3376