नई दिल्ली, 18 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पिछले तीन वर्षों के दौरान देशभर में कोयले की मांग का ब्यौरा:-
वर्ष
2015-16
2016-17
2017-18 (अस्थाई आंकड़े)
वास्तविक मांग (मीट्रिक टन)
836.39
837.23
899.69
वास्तविक मांग (आपूर्ति + आयात)
लगातार किये जा रहे सघन प्रयासों के कारण कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से कोयले का उत्पादन और आपूर्ति 2017-18 के दौरान बढ़कर 580.04 मीट्रिक टन पर पहुंच गई जबकि 2014-15 में यह 488.86 मीट्रिक टन थी। कोल इंडिया को एक निश्चित कार्य योजना के तहत यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वह अधिक उत्पादन करे ताकि भविष्य में उसकी खदानों से कोयले का ज्यादा से ज्यादा उठाव हो सके। कंपनी को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि वह अपनी मौजूदा कोयला खदानों के लिए सभी आवश्यक मंजूरी प्राप्त करे जिससे लघु और मध्यम अवधि में कोयले का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सके। कंपनी से उसे आवंटित नई खदानों को जल्दी शुरू करने के लिए कहा गया है। एसईसीएल, एमसीएल और सीसीएल की कोयला खदानों से कोयले को बाहर ले जाने के लिए नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं।
रेल, कोयला, वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
https://www.indiainside.org/post.php?id=3299