राष्ट्रपति ने चार सदस्यों को राज्य सभा के लिए मनोनीत किया



नई दिल्ली, 14 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए और प्रधानमंत्री की सलाह से महामहिम राष्ट्रपति ने निम्नलिखित चार सदस्यों को राज्य सभा के लिए मनोनीत किया है:

• राम शकल: वह विख्यात जननेता एवं उत्तर प्रदेश के जन प्रतिनिधि हैं जिन्होंने अपना जीवन दलित समुदाय के कल्याण को समर्पित किया है। वह एक किसान नेता हैं तथा तीन बार उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

• राकेश सिन्हा: एक प्रतिष्ठित और विख्यात लेखक राकेश सिन्हा दिल्ली स्थित थिंक टैंक -इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन के संस्थापक एवं मानद निदेशक हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के मोती लाल नेहरू महाविद्यालय के प्रोफेसर हैं तथा वर्तमान में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के सदस्य भी हैं।

• रघुनाथ महापात्र: वह पत्थर पर नक्काशी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय शख्सियत हैं। वह 1959 से इसका अभ्यास कर रहे हैं और 2000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। उन्होंने पारंपरिक वास्तु शिल्पों एवं प्राचीन स्मारकों के परिरक्षण में योगदान दिया है।

• सोनल मानसिंह: वह भारतीय शास्त्रीय नृत्य के सबसे अग्रणी प्रतिपादकों में से एक हैं। वह छह दशकों से अधिक समय से भरतनाट्यम एवं ओडिशी का प्रदर्शन करती आ रही हैं। वह एक विख्यात नृत्य निर्देशक, शिक्षक, वक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3263