6 देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किए



नई दिल्ली, 11 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

छह देशों स्लोवाक गणराज्य, अल साल्वाडोर, इक्वाडोर, उरूग्वे, फिजी एवं केन्या के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 11 जुलाई, 2018 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

जिन राजदूतों ने अपने परिचय पत्र हासिल किए वे निम्नलिखित हैं-

1. स्लोवाक गणराज्य के राजदूत इवान लंकरिकम,

2. अल साल्वाडोर गणराज्य के राजदूत एरियल एंड्रैड गैलिंडो,

3. इक्वाडोर गणराज्य के राजदूत हेक्टर क्यूवा जैकोम,

4. उरुग्वे के राजदूत अल्वारो ए मालमियेर्का

5. फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त योगेश पुंज,

6. केन्या गणराज्य के उच्चायुक्त विली किपोकोर बीट।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3235