एस• रमेश ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया



नई दिल्ली, 30 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एस• रमेश ने आज वनाजा एन• सरना के सेवानिवृत्त होने पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा कर बोर्ड (सीबीआाईसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। अपनी पदोन्नति से पूर्व बोर्ड में वह सदस्य (प्रशासन) थे।

एस• रमेश ने अपने कैरियर की शुरुआत मुंबई में केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं उसके बाद मुंबई सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त के रूप में की। उन्होंने हैदराबाद, नागपुर, चेन्नई, त्रिची आदि जगहों पर विभिन्न पदों पर काम किया है। वह 2013 से 2016 तक चेन्नई, सीमा शुल्क जोन के मुख्य आयुक्त थे। इसके बाद, उन्होंने प्रणाली एवं डाटा प्रबंधन के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। वह 2016 के सितंबर में सदस्य (आईटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर) के रूप में बोर्ड में शामिल हुए।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3123