नई दिल्ली, 16 सितम्बर। भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हे सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद गंभीर हालत में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने उनके निधन पर शेाक प्रकट किया है।
सेना के अधिकारी बतातें है कि मार्शल अर्जन सिंह भारतीय वायुसेना के एक मात्र अधिकारी हैं जिनकी पदोन्नति पांच सितारा रैंक तक हुई है। उन्हें आज सुबह सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया था कि उनकी स्थिति गंभीर है। बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भारतीय सैन्य इतिहास के नायक रहे मार्शल अर्जन सिंह ने 1965 की लड़ाई में भारतीय वायुसेना का नेतृत्व किया था। उन्होने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान ने 1965 में ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम शुरू किया जिसमें उसने अखनूर शहर को निशाना बनाया, तब उन्होने साहस, प्रतिबद्धता और पेशेवर दक्षता के साथ भारतीय वायु सेना का नेतृत्व किया था।
https://www.indiainside.org/post.php?id=311