तंबाकू सेवन से बचाने के लिए विधायकों की अनूठी पहल



नई दिल्ली, 25 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आमतौर पर आपने किसी भी राजनेता को अपने इलाके की किसी मांग या किसी का विरोध करने के लिए सड़क पर प्रदर्शन करते देखा होगा पर अब तंबाकू पर नियंत्रण के प्रति अपनी वचनबद्धता दिखाने के लिए सड़कों पर आमजनता को समझाने की विधायकों ने अूनठी पहल की है। विधायकों, संबध हेल्थ फाउंडेशन (एसएचएफ), मैक्स इंडिया फाउंडेशन और दिल्ली पुलिस ने पहली बार सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (केाटपा) के तहत सेामवार को पश्चिमी जिले तिलकरनगर, जनकपुरी, हरीनगर, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्रों में एक संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें विधायकों ने केाटपा का उल्लंघन करने वालों को तंबाकू के खतरों से अवगत कराया वहीं गुलाब का फुल देकर उनको ऐसे उत्पादों का सेवन न करने के लिए प्रेरित भी किया। इस तरह की आप विधायकों की पहल देशभर में पहली बार की गई है।

दिल्ली में पश्चिम जिले के आप विधायकों ने तंबाकू का सेवन करने वालों को इसके हानिकारक दुष्प्रभावों के बारे में बताया और उनसे इसके उपयोग को छोड़ने के लिए कहा, वहीं पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान कर रहें लोगों को समझाया और चालान की कार्यवाही की। अभियान के दौरान उन्होंने केाटपा का उल्लंघन करने वालों को केाटपा बुकलेट के साथ गुलाब देकर इसके प्रावधानों का पालन करने की नसीहत दी।

तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जरनेल सिंह, समेत पश्चिम जिले के विधायकों में जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के राजेश ऋषि, विकासपुरी निर्वाचन क्षेत्र के महेंद्र यादव और हरिनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीप सिंह ने अभियान में हिस्सा लिया। इनके साथ द्वारका विधासभा के आदर्श ऋषि, महरौली के नरेश यादव, राजेंद्रनगर के विजेंद्र गर्ग का भी सराहनीय सहयेाग रहा। इन्होने तंबाकू के खिलाफ इस अभियान को जारी रखने की वचनबद्वता की।

दिल्ली के पश्चिम जिले में पुलिस द्वारा केाटपा लागू करने का अभियान पुलिस उपायुक्त विजय कुमार के निर्देशों पर चलाया गया और स्कूल परिसर के 100 गज के भीतर एवं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले और तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

केाटपा के प्रावधानों के तहत सार्वजनिक स्थानों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष विज्ञापन और तम्बाकू उत्पादों को बढ़ावा देने, नाबालिगों द्वारा या उन्हें तंबाकू उत्पादों की बिक्री या स्कूलों के 100 गज की दूरी में इनकी बिक्री पर रोक लगाता है।

डीसीपी विजय कुमार के मुताबिक, पिछले छह महीनों में पश्चिम जिले में 2500 से ज्यादा लोगों को केाटपा के तहत जुर्माना किया गया। वंही दिल्ली में पिछले एक वर्ष में करीब 40 हजार चालान कोटपा में हुए है।

इस दौरान तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों का बढ़ता सेवन हम सभी के लिए चिंता का विषय है। दिल्ली में प्रतिदिन 81 से अधिक बच्चे इस तरह के जहरीले उत्पादों का सेवन शुरु करते है। इसके साथ ही 10 हजार से अधिक लोग प्रतिवर्ष मात्र इन्ही के सेवन से होने वाली बीमारियों से दम तोड़ देते है। इसके लिए जरूरी है कि हम हमारे शिक्षण संस्थान व सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त बनाये और लोगों को एक स्वस्थ वातावरण प्रदान करें। हमें इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के भीतर धूम्रपान विक्रय न करने की पहल करनी होगी। वंही सार्वजनिक स्थलों पर भी इस तरह के किसी उत्पाद का सेवन न करने की भी अपील की।

इसी तरह, जनकपुरी निर्वाचन क्षेत्र के राजेश ऋषि ने कहा, धूम्रपान करने वालों ने न केवल खुद को नुकसान पहुंचाते है बल्कि निष्क्रिय धूम्रपान के माध्यम से अपने आसपास के लोगों को भी प्रभावित करते हैं। व्यक्तिगत विकल्पों को दूसरों के स्वास्थ्य की कीमत पर उचित नहीं ठहराया जा सकता है। यही कारण है कि हम धूम्रपान करने वालों को छोड़ने या कम से कम सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करके कानून का पालन करने की अपील करते हैं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3057