वायुसेना अध्यक्ष की ब्राज़ील यात्रा



नई दिल्ली, 03 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एयर चीफ मार्शल, पीवीएसएम एवीएसएम वाईएसएम वीएम एडीसी, भारतीय वायुसेना अध्यक्ष दिनांक 4 से 7 जून 2018 तक ब्राज़ील की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। यह द्विपक्षीय सद्भावना यात्रा ब्राज़ील के वायुसेना प्रमुख के निमंत्रण पर आयोजित की जा रही है।

वायुसेना प्रमुख का कार्यक्रम अनेक सामरिक एवं प्रशिक्षण इकाईयों का दौरा करने एवं ब्राज़ील की वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने का है।

यह यात्रा रक्षा सहयोग बेहतर करने के लिये आगे और गति प्रदान करेगी एवं आधिकाधिक आपसी चर्चा एवं सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगी। इससे संबंध भी सुदृढ़ होंगे एवं दोनों वायुसेनाओं के मध्य उपयोगी आदान प्रदान भी संभव होगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2860